फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। छलांग मारकर तेंदुए ने बाइक सवार को घायल कर दिया है। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के पतझी गांव निवासी छोटेलाल मौर्य ने सोमवार को बताया कि किला गांव निवासी दरोगा सोनकर (45) के साथ बाइक से साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गए थे। रात को घर लौटते समय किला गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने दरोगा सोनकर पर हमला कर दिया। तेंदुए ने दरोगा सोनकर के पैर को जबड़े में दबोच लिया।
हड़बड़ाकर बाइक के साथ दोनों लोग गिर पड़े। शोर मचाने पर तेंदुआ छलांग लगाकर दूर खड़ा हो गया। दोनों लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे प्रधान रामकरन तिवारी, ज्ञान चंद्र, कृपा राम, राम धीरज, मनोज कुमार, खेलावन, संदीप व संचितराम आदि ने घायल दरोगा सोनकर को तत्काल सीएचसी शिवपुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया और डीएफओ को मामले की सूचना दी। इन लोगों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते जंगल से काफी दूर किला गांव में तेंदुआ आ धमका है।
विज्ञापन

इस तरह से रिहाइशी इलाके में तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि फारेस्टर अशोक कुमार गुप्ता को सीएचसी शिवपुरा में भेजा गया है। रेंजर आरके सिंह को निर्देश दिया गया है कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराएं। पद चिन्ह के आधार पर जानवर की पहचान की जाएगी। डीएफओ ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें