फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने तहसीलदार न्यायिक के खिलाफ भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने तहसीलदार न्यायिक के खिलाफ भरी हुंकार
विज्ञापन

- व्यवहार में सुधार न लाए जाने तक कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
बलरामपुर। सदर तहसील परिसर स्थित संघ भवन में सोमवार को अधिवक्ताओं की बैठक की गई। वकीलों ने अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता कर तहसीलदार न्यायिक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की। कार्य व्यवहार में सुधार न लाए जाने तक कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेंद्र कुमार पाठक व महामंत्री देवेश मणि पांडेय आदि ने संयुक्त बार संघ को पत्र लिखकर बैठक बुलाने की मांग की। युवा अधिवक्ता एसोसिएशन के मांग पर सोमवार को संघ भवन में सभी संघों की संयुक्त बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारी जिला बार संघ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, महामंत्री शशांक त्रिपाठी, सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, दि कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष राम गोपाल पांडेय व महामंत्री रवींद्र सिंह आदि ने वकीलों के हित में आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। कहा कि तहसीलदार न्यायिक कोर्ट से वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। तहसीलदार न्यायिक की कार्यशैली को लेकर वकीलों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। न्यायिक कोर्ट का तब तक बहिष्कार किया जाएगा जब तक सुधार नहीं होगा। बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारी सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें