फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दो स्कूलों के स्टॉफ से जबाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो स्कूलों के समस्त स्टॉफ से जबाब तलब किया गया है। एक स्कूल में ताला लटकने और दूसरे में देर से ताला खुलने पर कार्रवाई की गई है। छह स्कूलों के औचक निरीक्षण में बेसिक शिक्षा महकमा को खामियां मिली हैं। केजीबीवी उतरौला के समस्त स्टॉफ के गैरहाजिर रहने पर एक दिन का मानदेय काटा गया है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने सोमवार को उतरौला व रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के सात स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उतरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेथुईया प्रथम में औचक निरीक्षण के दौरान ताला लटकता हुआ पाया गया। प्राथमिक विद्यालय बेथुईया द्वितीय मेें देर से ताला खोला गया। दोनों स्कूलों के समस्त स्टॉफ से जबाब तलब किया गया है।
प्राथमिक विद्यालय बदलपुर चौखड़िया उतरौला बच्चों को अक्षर ज्ञान न होने पर शिक्षकों से जबाब तलब किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या पकड़ी में हेडमास्टर पूनम श्रीवास्तव, अनुदेशक अमित श्रीवास्तव व मीना बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए। हेडमास्टर के देर से विद्यालय पहुंचने पर जबाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटवा उतरौला में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। केजीबीवी रेहरा बाजार में फुल टाइम टीचर वंदना व पार्ट टाइम टीचर निदेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। 58 के सापेक्ष मात्र दो छात्र-छात्राएं उपस्थित मिली। सीसीटीवी कैमरा व बायोमैट्रिक मशीन बंद मिली। इन सभी स्कूलों के समस्त स्टॉफ से तीन दिन में जबाब तलब किया गया है। जबाब संतोषजनक न मिलने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
केजीबीवी उतरौला में 14 अगस्त को जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ. अनूप श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण के दौरान बंद पाए जाने पर समस्त स्टॉफ का एक दिन का मानदेय काटा गया है और तीन दिन में जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें