फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या के विरोध में वकीलो ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शाहजहांपुर कचेहरी परिसर में अधिवक्ता की हत्या को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वकीलों ने साथी की हत्या के खिलाफ बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वकीलों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उतरौला न्यायालय के वकीलों ने बुधवार को अधिवक्ता साथी की हत्या के विरोध में आक्रोश जताते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्का जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रहलाद यादव एवं महामंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि अब न्यायालय भी सुरक्षित नही रह गए हैं।
अपराधियों ने शाहजहांपुर की कचेहरी में घुसकर एक अधिवक्ता की हत्या कर दी। इसी तरह बीते कुछ महीनों के अंदर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी वकीलों की हत्या हुई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कचेहरी गेट पर सुरक्षा बल मौजूद होने के बावजूद अंदर शस्त्र पहुंचना प्रशासन की लचर व्यवस्था का प्रमाण है। वकीलों ने प्रदर्शन के बाद तहसीलदार नरेंद्र राम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अधिवक्ता के हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने, मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने तथा वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने की मांग की गई हैै।
प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र कुमार, मनीष पांडेय, प्रवीण कुमार, आलोक गुप्ता, रवि मिश्रा, राम सुंदर यादव, इजहारुल हसन, राम प्रताप चौधरी, नंदलाल गुप्ता, विजय कुमार श्रीवास्तव, वैभव चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिन्हा व सुभाष वर्मा सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें