फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझधार में अटके देवीपाटन गांव के मनरेगा मजदूर व प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। ग्रामवासियों को नगरीय सुविधा देने के लिए नवंबर 2019 में देवीपाटन गांव को नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया। नगर पंचायत में शामिल होने से ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों की खुशी एक साल के अंदर ही दुखों में बदलती दिख रही है। नगर पंचायत में शामिल होने के बाद गांव के 190 मनरेगा मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया। लॉकडाउन के दौरान गांव में पहुंचे 65 प्रवासी मजदूर भी मनरेगा में काम न मिलने के कारण बेरोजगार बैठे हैं। प्रवासियों को शासन की तरफ से मिलने वाला एक हजार रुपये सहायता राशि भी अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर मनीराम, कल्लू, चंद्रभान, रीता, लक्ष्मी, कुसुम व सतीश तथा प्रवासी बेचन, बीनू, बुधई, किस्मत अली, अजय, अर्जुन, रामकरन, विशाल, जितेंद्र आदि ने बताया कि देवीपाटन गांव को नगर पंचायत में शामिल किए जाने पर नगरीय सुविधा मिलने तथा शहरों में चलाए जा रहे सरकारी कार्यों में रोजगार मिलने की आशा जगी थी। नवंबर 2019 में गांव को नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया। नगर पंचायत में शामिल होने के बाद कुछ दिनों तक तो मनरेगा में काम मिला फिर वह भी मिलना बंद हो गया। मनरेगा के तहत काम न मिलने के कारण गांव के 190 मनरेगा मजदूर पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं।
कोरोना संक्रमण काल में बाहर से गांव पहुंचे 65 प्रवासी भी बेरोजगार बैठे हुए हैं। प्रवासियों का कहना है कि यदि मनरेगा में काम मिलता तो हमें बाहर कमाने नहीं जाना पड़ता। मनरेगा में काम न मिलने के कारण लोगों के समक्ष भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। देवीपाटन के लोगों ने जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से काम मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आवंटित धनराशि पर कराया जाएगा काम
2019-20 में देवीपाटन गांव में विकास कार्य के लिए धन आवंटित किया गया है। आवंटित धनराशि पर कार्य नहीं कराया जा सका है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आवंटित धनराशि से देवीपाटन में विकास कार्य कराए जाएंगे।
- राजेश कुमार, बीडीओ तुलसीपुर
मिलेंगी नगरीय सुविधाएं
देवीपाटन गांव को नगर पंचायत में शामिल किया गया है। नगर पंचायत में शामिल होने से उन्हें नगरीय सुविधाएं भी मिलेंगी। प्रवासियों का सर्वे कराया गया है। शीघ्र ही शासन द्वारा उन्हें रोजगार भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

- अनिरुद्घ पटेल, ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें