फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी के कटान को रोकने का हो रहा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला प्रशासन की तरफ से राप्ती नदी की कटान रोकने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ खंड के अधिकारी बंबू क्रेट व सीमेंट से भरी बोरियों को कटान स्थलों पर डालकर फ्लड फाइटिंग का कार्य कराने में जुटे हुए हैं। डीएम कृष्णा करुणेश ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को प्रभावित गांवों का नियमित निरीक्षण करके कटान रोधी कार्य का जायजा लेने का निर्देश दिया है। राजस्व निरीक्षकों व हल्का लेखपालों से कटान प्रभावित क्षेत्रों के नुकसान की रिपोर्ट डीएम ने तलब की है।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को बताया कि बलरामपुर-भड़रिया तटबंध पर किलौली गांव के पास वर्ष 2014 में राप्ती नदी की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था जिस पर बंबू क्रेट व मिट्टी व सीमेंट की भरी बोरियां डालकर फ्लड फाइटिंग कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ग्राम ढोढ़री के पास राप्ती नदी के दाएं तट पर कटान रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग का कार्य किया जा रहा है। राप्ती नदी के दाएं तट पर कल्यानपुर गांव में दिन रात कटानरोधी कार्य कराया जा रहा है।
गांव को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर बोरियों में बालू भरकर कटान स्थल पर डाला जा रहा है। मौके पर बाढ़ खंड के अधिकारी भी जुटे हुए हैं। राप्ती नदी के बाएं किनारे भोजपुर-शाहपुर तटबंध के ग्राम नैनसुखवा के पास फ्लड फाइटिंग का कार्य करके कटान नियंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। बेलहा-चरनगहिया तटबंध पर लालाजोत गांव के पास राप्ती नदी के कटान से प्रभावित भाग पर पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोल्हुइया गांव के पास राप्ती नदी के बाएं किनारे करमहना-भोजपुर तटबंध के कटान को नियंत्रित करने के लिए फ्लड फाइटिंग का कार्य किया जा रहा है और इसी जगह स्पर के कटे भाग पर पिचिंग का कार्य तेजी से जारी है। महरी गांव के पास राप्ती नदी के बाएं किनारे कटान को नियंत्रित करने के लिए बंबू ब्रेसिंग सहित पिचिंग का कार्य किया जा रहा है। तहसीलदार तुलसीपुर ने ग्राम महरी का जायजा लेकर डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें