फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में हर्ष की लहर, कहा अब गांव भी बनेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण से किसानों में हर्ष की लहर व्याप्त है। किसानों ने कहा कि अब गांव में भी उन्हें शहर की तरह रोजगार मिलेेगा। रोजगार के लिए उनके बच्चों को शहर नहीं भागना पड़ेगा। खेतों में नकदी फसल उगाकर हमारे बच्चे सुखी व आत्मनिर्भर बनेंगे।
विज्ञापन

शिवपुरा, तुलसीपुर, गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लॉक में किसानों ने जगह-जगह नहर की पटरी पर खड़े होकर खुशी जताई। किसानों ने बताया कि अभी तक उनकी खेती भगवान भरोसे होती थी। सिंचाई का कोई साधन नहीं था। बच्चे रोजगार के लिए शहरों में पलायन करते थे। नहर में पानी मिलने से उनका तथा उनके बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। किसान नानबाबू यादव, समीउल्लाह, रामप्यारे, नवाब व जाकिर हुसैन ने बताया कि उनके खेतों में गन्ने और सब्जी की अच्छी पैदावार होगी। पारंपरिक खेती के बजाए अब हम लोग नकदी खेती करेंगे। खेती से होने वाली आमदनी से हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उनका भविष्य उज्ज्वल कर पाएंगे।
इन लोगों ने बताया कि यह नहर पांच दशक से अधूरी पड़ी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नहर को पूरा कराकर हमारा सपना साकार किया है। यह नहर असिंचित इलाके के किसानों की लाइफ लाइन बनेगी। अब हमारे सूखे खेतों में फसल लहलहाएगी और हमारा परिवार संपन्न तथा खुशहाल होगा। पैसा आने से गांव में भी शहर जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा सकेगी। बेहतर भविष्य की तलाश में अब हमारे बच्चे शहर की तरफ पलायन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें