फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल घरों व मंदिरों में सजेगा भगवान श्रीकृष्ण का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी केवल घरों व मंदिरों के अंदर ही सजेगी। सार्वजनिक तौर पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर पहले ही यह संदेश दे दिया है कि जन्माष्टमी सहित किसी भी त्योहार में भीड़ नहीं जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस बार घरों व मंदिरों में कान्हा की झांकियां सजाई जाएंगी। श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए झांकियों के आसपास गोले बनाए जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सभी कार्यक्रम कराए जाएंगे। श्रद्धालु झांकियों की सजावट करने में जुटे हैं। झांकियां सजाने के लिए बाजारों में सामान की खरीददारी की जा रही है। झांकियों को सजाने में इस बार चीन निर्मित झालरों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। देशी झालरों से झांकियों के पास रोशनी की जाएगी।
नगर स्थित मंदिरों व वार्डों में साफ-सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि बोर्ड की बैठक कर सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बेहतर साफ-सफाई के साथ मंदिरों के आसपास चूने व पानी का भी छिड़काव कराया जाएगा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि से सभी से सावधानी के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है। त्योहार से पहले सभी वार्डों में स्थित प्रमुख मंदिरों के आसपास सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा, इसके लिए ईओ राकेश कुमार जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी देवरंजन वर्मा से वार्ता करके जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को पीस कमेटी की बैठकें करके लोगों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करें। त्योहार के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। बिना मास्क के घर से कदापि न निकलें। डीएम व एसपी ने लोगों से जन्माष्टमी पर्व के दौरान कोविड-19 से बचाव के संबंध में शासन-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें