फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रसूता की मौत के मामले में जांच अटकी, डीएम ने लिया संज्ञान

Tue, 04 Nov 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के भगवतीगंज चौराहा स्थित एसपीएम हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के कारणों की जांच चार दिन बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केंद्रीय टीम के भ्रमण में व्यस्त हैं। ऐसे में जांच प्रक्रिया ठप है। वहीं जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

एसपीएम हॉस्पिटल में शनिवार को सिजेरियन के बाद प्रसूता शीला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। पति पवन ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मेडिकल कॉलेज की महिला सर्जन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। प्रसूता की मौत को चार दिन बीत गए, लेकिन अभी जांच शुरू ही नहीं हो सकी है।
सीएमओ कार्यालय में तैनात निजी प्रतिष्ठान के पटल सहायक राजेश हंस ने बताया कि अभी जिले में काॅमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम आई हुई है। ऐसे में अधिकारी व्यस्त है। टीम जाने के बाद भी जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की नोडल एसीएमओ डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि जांच पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


जांच के लिए बनाई गई है चार सदस्यीय टीम
प्रसूता की मौत, हॉस्पिटल के लाइसेंस व स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी व निजी प्रतिष्ठान के पटल सहायक राजेश हंस तथ्यों की जांच करके सीएमओ को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें