फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ना किसानों का बकाया तत्काल चुकाने का निर्देश

Thu, 28 Sep 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चीनी मिले गन्ना पेराई के नए सत्र की तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के साथ ही गन्ना किसानों की बकाया धनराशि का भुगतान भी तत्काल सुनिश्चित कराए। यह निर्देश जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने दिया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में गन्ना मूल्य भुगतान एवं नये पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही चीनी मिलों तक जाने वाली सभी सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश भी बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया ताकि किसानों को अपना गन्ना चीनी मिलों तक पहुंचाने में कोई परेशानी न हो। उजागर हुआ कि पेराई सत्र 2022-23 में जनपद की चीनी मिल बलरामपुर व तुलसीपुर ने तो गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है लेकिन चीनी मिल इटईमैदा ने मात्र 38.36 प्रतिशत ही भुगतान है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने चीनी मिल महाप्रबंधक संजीव शर्मा को निर्देश दिया कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द ही सुनिश्चित कराया जाए।
चीनी युनिट हेड द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि पेराई सत्र 2022-23 में उत्पादित चीनी, शीरा एवं अन्य सह उत्पादों की बिक्री से निर्धारित टैगिंग के अनुसार गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। सीसीएल स्वीकृत कराए जाने की समीक्षा में चीनी मिल बलरामपुर एवं तुलसीपुर के यूनिट हेड ने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 के लिए क्रमशः 270 करोड़ व 160 करोड़ रुपये के सीसीएल का आवेदन किया गया है, जबकि इटईमेदा चीनी मिल ने सीसीएल के लिए आवेदन ही नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें