फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र के रसईपुरवा गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी (20) पत्नी दीपक वर्मा मंगलवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। ससुर अमृतलाल ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विवाहिता का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
घटना के समय पति दीपक वर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर बताया जा रहा है। विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। अचानक हुई घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं सूचना फैलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतका का मायका थाना पचपेड़वा क्षेत्र के वीरपुर गांव में है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें