फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुंबई के लिए नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

विज्ञापन
 बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट की बुकिंग कराते लोग। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के लोगों को पनवेल एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। यात्रियों को मुंबई जाने के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को ट्रेन की प्रतीक्षा सूची 180 के पार हो गई। वहीं तत्काल टिकट के लिए रात से ही कतार लग गई। 96 लोगों ने तत्काल में टिकट लिया। जिले के लोगों ने मुंबई के लिए ट्रेनों का संचालन बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पनवेल ट्रेन में टिकट की बुकिंग कराने आए राजू व सुनील ने कहा कि यह ट्रेन हमेशा फुल हो जाती है। इसमें टिकट मिलना आसान नहीं है। प्रतीक्षा सूची लंबी है। स्लीपर में 85, थर्ड एसी में 75, सेकेंड एसी में 14 व प्रथम एसी में 14 टिकट प्रतीक्षा सूची में हैं। वहीं स्लीपर में 38, थर्ड एसी में 52 व सेकेंड एसी में छह टिकट तत्काल में लिए गए हैं। ग्राम धुसवा निवासी इब्राहिम ने बताया कि वह धान की रोपाई के लिए मुंबई से घर आए थे। अब काम निपटने के बाद मुंबई लौटना जरूरी है, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहा है। झारखंडी रेलवे स्टेशन पर भी टिकट की बुकिंग कराने वालों की भीड़ लगी रहती है। इससे लोगों को वेटिंग में यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन








भीड़ बढ़ने से होती है परेशानी



झारखंडी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट की बुकिंग नियमित रूप से हो रही है। भीड़ अधिक होने के कारण सीटें जल्दी फुल हो जाती हैं।



-शिवशंकर यादव, स्टेशन मास्टर झारखंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें