बलरामपुर। जिले में 21 डॉक्टर ऐसे हैं, जो बिना किसी सूचना के गायब चल रहे हैं। इनमें से अधिकांश विशेषज्ञ चिकित्सक हैं, जो तैनाती के बाद जिले में आए, कार्यभार ग्रहण किया और बिना सूचना के गायब हो गए। हालांकि अधिकारी नोटिस जारी करने की बात कह रहे हैं।
आए दिन सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ व न्यूरो सर्जन की तैनाती ही जिले में नहीं है। बेहोशी के डॉक्टरों की काफी कमी है। रेडियोलॉजिस्ट भी पर्याप्त नहीं हैं।
ऐसे में चौंकाने वाला तथ्य यह है कि जिले में वर्ष 2007 से 2019 के मध्य 21 ऐसे चिकित्सक हैं, जिन्होंने कार्यभार तो संभाला, लेकिन यहां पर सेवा देने के लिए रुके ही नहीं। इन चिकित्सकों को कई बार नोटिस जारी की गई। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी गई लेकिन, हालात जस के तस हैं।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि अनुपस्थित डॉक्टरों की सूची शासन को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्त्रस्म में कार्रवाई की जा रही है।