फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने तीन बाइक सवारों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रविवार को मधपुर तिराहा के पास घर से उतरौला आ रहे तीन बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। घटना में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक व मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल उतरौला वकील पांडेय ने बताया कि सकरा इटई आदम निवासी काम प्रसाद, विशाल व कमला देवी एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार को जरूरी काम से उतरौला आ रहे थे। मधपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल तीनों बाइक सवारों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कमला देवी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल काम प्रसाद व विशाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर को कब्जे में लेकर वाहन चालक व मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें