फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ की गद्दी का पूजन करके गुरु की महिमा का बखान किया गया। इस दौरान मंदिर के महंत को गुरु दक्षिणा प्रदान कर शिष्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने सर्वप्रथम गुरु गोरक्षनाथ की गद्दी का पूजन किया। गुरु व देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद आश्रम के आंगन में मौजूद शिष्य व भक्तों ने महंत मिथिलेश नाथ योगी का माल्यार्पण व तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने गुरु दक्षिणा देकर महंत का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर एसपी हेमंत कुटियाल, एसडीएम विनोद सिंह, प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत संपूर्णानंद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, बीडीओ संजय श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान अजय कुमार यादव, राम गोपाल मौर्य, स्वामी दयाल गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता व विजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें