फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोरखपुर ने महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में खुशी का इजहार करते विजेता टीम के ​ख्ललाड़ी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके गोरखपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अयोध्या की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फाइनल से पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच बस्ती व अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें अयोध्या ने 26-13 गोल से बस्ती को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल गोरखपुर व वाराणसी के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर ने वाराणसी को 32-18 से हराकर मैच जीत लिया। इसके बाद गोरखपुर व अयोध्या के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खिताबी भिड़ंत में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर दिखी। पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अंतिम क्षणों में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली। इस प्रकार गोरखपुर की टीम ने 29-18 से अयोध्या को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश कुमार रावत, प्रशिक्षक प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, हिना खातून, विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, अभय व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन टीमों ने किया था प्रतिभाग
बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बलरामपुर के साथ अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, बरेली, सोनभद्र, बस्ती व सुल्तानपुर जिले की टीमें प्रतिभाग किया था। उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि ऐन प्रतियोगिता का आयोजन होना जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें