फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नाबालिग प्रेमी के घर में फंदे से लटकी मिली युवती

Tue, 22 Oct 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पिपरा ग्रिन्ट के मजरा लोनियनडीह (बनकटवा) में नाबालिग प्रेमी के साथ रह रही 18 वर्षीय युवती का शव सोमवार रात संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने प्रेमी व उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर की रहने वाली विद्यावती ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि एक वर्ष पूर्व उनकी बेटी श्यामावती को एक नाबालिग लेकर चला गया था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने श्यामावती को खोज लिया था। बाद में नाबालिग ने विद्यावती से कहा कि मुकदमे में सुलह कर लो, जब श्यामावती बालिग हो जाएगी तो वह विवाह कर लेगा। इस बात पर सहमति बन गई थी। पांच माह बाद जब श्यामावती बालिग हो गई तो प्रेमी उसे लेकर चला गया। कहा कि वह बालिग होने पर अपने घर में धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह कर लेगा।
विद्यावती का आरोप है कि इससे प्रेमी के घरवाले खुश नहीं थे। श्यामावती को प्रताड़ित करते थे। मायके वालों से बात तक नहीं करने देते थे। आरोप लगाया कि सोमवार को सूचना मिली कि श्यामावती की मौत हो गई है। जब वह बनकटवा पहुंचीं तो देखा कि श्यामावती का शव फंदे से लटका है। विद्यावती ने प्रेमी के परिजनों पर श्यामावती की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव का कहना है कि प्रेमी के नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें