फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरा कराएं काम: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय तुलसीपुर को जाने वाले रास्ते व परिसर में जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए मिट्टी पटान का काम कराया जा रहा है। डीएम ने कार्यस्थल का औचक निरीक्षण कर जिम्मेदारों को समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तुलसीपुर का बीते दिन निरीक्षण करते हुए कहा कि परिसर व रास्ते में जलभराव के चलते यहां की बेटियों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विद्यालय परिसर में मिट्टी पटान व समतलीकरण का काम कराया जा रहा है।
कार्यदायी संस्था को जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और मिट्टी पटान का काम शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने मौके पर मौजूद ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर संपूर्णानंद तिवारी को निर्देश दिया कि विद्यालय प्रांगण में बेटियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके साथ ही परिसर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें