फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए कराएं बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में नामांकन कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्ट्रेट के चारों कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दावेदारों के पर्चे दाखिल कराए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने सोमवार को विधानसभा चुनाव 2022 में चार फरवरी से जिले में शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की तैयारी के संबंध में निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम ने बताया कि कलेक्ट्रेट के चार कमरों में नामांकन कराने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा क्षेत्रवार दावेदारों को नामांकन करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि नामांकन कक्षों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराई जाएगी। सभी नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पर्चे दाखिल कराए जाएंगे। एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष को सभी नामांकन कक्ष में कंप्यूटर का इंतजाम कराने का जिम्मा सौंपा गया। निरीक्षण के दौरान अपर एसडीएम ओम प्रकाश, एसडीएम न्यायिक ज्योति गौतम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद व वरिष्ठ सहायक मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें