फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जबदहा गांव की चार हजार आबादी को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
बलरामपुर के जबदहा गांव में बनकर तैयार पानी की टंकी।
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के जबदहा गांव में एक करोड़ 74 लाख 24 हजार रुपये से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। गांव की चार हजार से अधिक आबादी को पीने के लिए जल्द शुद्ध पेयजल मिलेगा। ग्राम पंचायत के सभी मजरों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जल्द ही पानी की टंकी का संचालन कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन




गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए दो वर्ष पहले पानी की टंकी का निर्माण कराने की आधारशिला रखी गई थी। दारा कंपनी को पानी की टंकी का निर्माण कराने के साथ पाइपलाइन बिछाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पानी की टंकी बन चुकी है। ग्राम पंचायत में पांच मजरे हैं। जबदहा, जबदही, मतईपुरवा, चारागाह व महंतपुरवा में अभी तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हो सका है।
कार्यदायी संस्था को दो अक्तूबर 2024 को पानी की टंकी का संचालन शुरू कराना था, लेकिन लापरवाही के चलते अभी तक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल सका है। ग्रामीण जगजीवन, सत्यदेव तिवारी, सुनील पांडेय व त्रिपुरारी का कहना कि पानी की टंकी का संचालन होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इन लोगों ने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर से जल्द पानी की टंकी का संचालन शुरू कराने की मांग की है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेजयल का लाभ मिल सके।
विज्ञापन






जल्द कार्य पूरा कराने का दिया गया निर्देश

सदर ब्लॉक के जबदहा गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को गांव के सभी मजरों में जल्द पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कराकर पानी की टंकी का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
विज्ञापन




- संदीप सिंह, एक्सईएन जलनिगम ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें