फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कोरोना योद्धाओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चार कोरोना योद्धाओं को स्वास्थ्य महकमा की तरफ से दो-दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। कोरोना काल में चारों योद्धाओं ने लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लकी ड्रा के माध्यम से योद्धाओं के नाम का चयन किया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम श्रुति व सीडीओ रिया केजरीवाल की उपस्थिति में छह वर्षीय अनमोल ने लकी ड्रा से कोविड 19 टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले चार योद्धाओं का चयन किया। लकी ड्रॉ के माध्यम से दो फ्रंट लाइन वर्कर व दो हेल्थ वर्कर का नाम निकाला गया।
चारों लोगों को दो-दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोविड 19 टीकाकरण को प्रेरित करने और खुराक लेने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें