फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस ने बुधवार को अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके पर ही दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फैक्ट्री में भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी हेमंत कुटियाल ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। पकड़े गए अपराधियों में से एक पर 11 व दूसरे पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके निर्देशन में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व पंचायत चुनाव को सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में एएसपी अरविंद मिश्र व सीओ उतरौला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उतरौला पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण की बरामदगी की है।
मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उतरौला कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव सुवांव नाला के पास आम के बाग से धौरहरा निवासी वसीम उर्फ लोधई और पुरैना वाजिद निवासी छोटकाई को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

दोनों अभियुक्तों के कब्जे से आधा दर्जन से अधिक निर्मित अवैध शस्त्र, पांच बैरलबोर, तीन अर्द्धनिर्मित अवैध असलहे और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। हिस्ट्रीशीटर वसीम के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज है। छोटकाई पर भी उतरौला कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक के साथ-साथ पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें