फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पर चार मामलों का हुआ निस्तारण

Mon, 27 Apr 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को बैठक हुई। परिवार के बीच विवादों की सुनवाई करते हुए परामर्शदाताओं ने सुलह समझौते के आधार पर चार पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पति-पत्नी और परिजनों के बीच चल रहे विवादों को प्रस्तुत किया गया, जिन पर परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों से बातचीत की। लगातार समझाने और मध्यस्थता के बाद चारों मामलों में आपसी सहमति बन गई। दोनों पक्षों ने पुराने मतभेद भूलकर कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने की सहमति जताई। परामर्शदाताओं ने पति-पत्नी को बड़ों का सम्मान करने, एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और सहयोग की भावना से नई शुरुआत करने की सलाह दी। पारिवारिक विवादों के निस्तारण में परामर्शदाता देवतादीन दूबे, अरुण कुमार यादव, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला आरक्षी मनीषा वर्मा, पूजा, गुलअफ्शां बानो व हेमा भारतीय का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें