फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूर्व विधायक आरिफ को नहीं आई नींद, आधी रात तक बैरक में रहे टहलते

Thu, 10 Oct 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के टाॅपटेन माफिया में शामिल पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की पहली रात जेल में उलझन भरी बीती। आधी रात तक उन्हें नींद नहीं आई, वह बैरक में टहलते रहे।
विज्ञापन

अहिरौली गांव निवासी आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ 5 जनवरी 2024 को लेखपाल सुनील कुमार ने धमकाने व अनुसूचित जाति अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में न्यायालय ने गैर जमानती वारंट के साथ ही कुर्की का आदेश भी जारी किया था। पुलिस ने मंगलवार की शाम को पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार किया था। बुधवार को न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। जेल में उन्हें 13 नंबर बैरक में रखा गया है। पूर्व विधायक को आधी रात तक नींद ही नहीं आई। वह चहलकदमी करते रहे। अन्य बंदियों से बातचीत में कहते रहे कि वह बेकसूर हैं। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह वह सामान्य दिखे। जेल प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें