फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने बाढ़ राहत कार्यो का लिया जायजा

विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर में पिरैलामाफी गांव का भ्रमण कर जानकारी लेती डीएम व एसपी।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला तहसील क्षेत्र के पिरैलामाफी गांव का डीएम व एसपी ने भ्रमण कर बाढ़ के संबंध में जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने और मौके पर हर समय उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने शनिवार को उतरौला तहसील के पिरैलामाफी गांव के ग्रामीणों से वार्ता करते हुए बाढ़ के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि राप्ती नदी का पानी गांव के आसपास तक पहुंच चुका है। बरसात का पानी भी जलभराव का रूप ले चुका है जिसके चलते इंसानों के साथ-साथ मवेशियों को भी चारे आदि के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर मौजूद उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव को डीएम ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था और दवाओं का इंतजाम सुनिश्चित कराएं। इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें