फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच गुरुजनों का सम्मान

Sun, 19 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-24-लखनऊ में ​शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिले के पांच शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।
विज्ञापन


लखनऊ में सम्मान समारोह का शुभारंभ कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन प्रयागराज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह एवं सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने किया। अतिथियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर कला उतरौला के शिक्षक रविकांत चौधरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन के राकेश कुमार दूबे, उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर कला के विजय कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजुआकला के राजेश्वर प्रसाद यादव तथा पीएम श्री विद्यालय सहजौरा के राम करन को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि इन सभी शिक्षकों के विद्यालयों से पांच या उससे अधिक छात्र-छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ था। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजुआकला पचपेड़वा ने सबसे अधिक 19 विद्यार्थियों का चयन कराकर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए वहां के शिक्षक राजेश्वर प्रसाद यादव को अलग से प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया है। प्रदेश स्तर पर सम्मानित किए जाने पर जिले के शिक्षकों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें