फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अफसरों का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस से बिना सूचना के नदारद पांच जिला स्तरीय अफसरों का एक दिन का वेतन काटकर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता व एसपी देवरंजन वर्मा की मौजूदगी में मंगलवार को तुलसीपुर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों के समस्याएं सुनी गईं।
उतरौला तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा सदर तहसील सभागार में सीडीओ ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। तीनों तहसीलों में कुल 194 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से 18 का मौका पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सभी अफसर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें।
फरियादियों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराकर उन्हें न्याय दिलाएं। संपूर्ण समाधान दिवस से बिना सूचना के नदारद जिला उद्यान अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग, डीआईओएस, परियोजना अधिकारी डूडा व एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन का एक दिन का वेतन काटकर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष 50 प्रार्थनापत्रों को पुलिस व राजस्व की टीम को सौंपकर तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
एक्सईएन सिंचाई विभाग को भगवानपुर चित्तौड़गढ़ बांध से नहरों में पानी छोड़ने, वकीलों की मांग पर तुलसीपुर में आधार कार्ड बनवाने की स्थायी व्यवस्था कराने तथा तुलसीपुर एसडीएम को जवाहर नवोदय विद्यालय की तरह अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए 12 से 15 एकड़ निशुल्क भूमि चिह्नित करने का डीएम ने निर्देश दिया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। छोटी-छोटी शिकायतों को गंभीरता से लेने की बात कही ताकि बड़े विवाद न होें। इस मौके पर बीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एसडीएम विनोद कुमार सिंह, सीओ शिवप्रसाद, तहसीलदार आलमगीर आदि मौजूद रहे।
उतरौला तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 86 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से आठ का मौके पर निस्तारण कराया गया। एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़, सीओ मनोज कुमार यादव सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 52 प्रार्थनापत्र आए। इनमें चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें