फोटो-15-बलरामपुर के बलवंता गांव में लगी आग से जला घर-गृहस्थी का सामान।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा(बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलवंता गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच लोगों का सामान जलकर राख हो गया है। हलका लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है।
जानकारी के अनुसार गांव बलवंता निवासी धनीराम के गोशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते राम मनोहर, दूधनाथ, राम कुबेर और विवेक का छप्पर भी अपनी आगोश में ले लिया। तेज पछुआ हवा के बीच आग विकराल होती जा रही थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में राम मनोहर की 40 हजार नकदी व पंपिंग सेट मशीन जलकर राख हो गई। हलका लेखपाल अरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है। शीघ्र ही पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।