फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अवैध कटान करने पर ठेकेदार पर एफआईआर

Tue, 10 Feb 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
ललिया के लालपुर विशुनपुर में काटे गए पेड़।
विज्ञापन
हरैया सतघरवा/ ललिया। बनकटवा रेंज क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर तराई गांव में हरे आम के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध रूप से काटे गए पेड़ों को सीज कर दिया है। इस मामले में ठेकेदार के विरुद्ध ग्रामीण वन संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर की गई है।
विज्ञापन



वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि श्रावस्ती जनपद के ग्राम विशुनपुर चोरवाभारी निवासी ठेकेदार रामनिवास को लालपुर विशुनपुर तराई गांव में आम के 15 पेड़ों को काटने का परमिट जारी किया गया था। जांच में पाया गया कि ठेकेदार ने परमिट से अधिक छह पेड़, यानी कुल 21 पेड़ों का कटान किया है। वन विभाग ने इस अनियमितता की पुष्टि होने पर कटे हुए पेड़ों को सीज कर लिया है।


लकड़ी बाग मालिक को सौंपी

वन विभाग ने परमिट से अधिक पेड़ काटने के आरोप में ठेकेदार रामनिवास के विरुद्ध ग्रामीण वन संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने सीज की गई लकड़ी को नियमानुसार बाग मालिक अरुण कुमार के सुपुर्द कर दिया है। यह कार्रवाई वन विभाग की सक्रियता को दर्शाती है, जो अवैध कटान के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें