फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: क्षय रोगियों की जांच के लिए लगेंगे शिविर

Tue, 10 Feb 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में टीबी व कैंसर रोगियों की जांच के लिए जांच शिविर लगाया जाएगा। जांच शिविर में गैर संचारी रोग (एनसीडी क्लीनिक) के नोडल डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरुण कुमार शुक्ल की देखरेख में मरीजों की जांच कर उपचार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि टीबी व कैंसर रोगियों की जांच के लिए जिले में 100 शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 10, 17 व 24 फरवरी व एक मार्च को जांच शिविर लगाने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। आगे की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। ब्लॉकों में लगने वाली जांच शिविर में एनसीडी के चिकित्साधिकारी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।

शिविर में लोगों को कैंसर व क्षय रोग के लक्षण, उपचार व बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। शिविर में यदि टीबी व कैंसर रोग के लक्षण वाले मरीज दिखाई पड़ते हैं तो उनकी जांच कराकर इलाज शुरू कराया जाएगा। जांच शिविर से संबंधित रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. अल्का शर्मा को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें