फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पैसे की लालच में मरीजों की जान आफत में डाल रहीं महिला सर्जन

Mon, 04 May 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कमी का फायदा जिले की चर्चित महिला सर्जन उठा रहीं हैं। पैसे की लालच में सरकारी अस्पताल में ईमानदारी से कार्य करने के बजाय विभिन्न निजी अस्पतालों में ऑनकॉल सेवाएं देती हैं।
विज्ञापन

जिले में गर्भवती व प्रसूता की बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सके, इसके लिए शासन स्तर से स्त्री रोग विशेषज्ञ/सर्जन की तैनाती की गई थी। सरकारी अस्पताल में महिलाओं की बेहतर सेवाएं देने के बजाय महिला सर्जन निजी चिकित्सालयों में सिजेरियन को प्राथमिकता दे रही हैं। पैसे की लालच व अधिक सिजेरियन करने के कारण जच्चा-बच्चा की जान आफत में डाल देती हैं। नवंबर माह में एसपीएम हॉस्पिटल में महिला सर्जन की लापरवाही के कारण एक प्रसूता की जान जा चुकी हैं। इस मामले में एक महीने तक महिला सर्जन के खिलाफ कार्रवाई के लिए खूब चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया। वहीं अब मेडिवे अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता के पेट में गॉज छोड़ने का मामला सामने आ गया। इन दोनों ही मामलों में चर्चित महिला सर्जन की भूमिका मानी जा रही है। फिरहाल स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें