गैसड़ी। कृषि बीज भंडार केंद्र पचपेड़वा पर खरीफ फसल के बीजों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि किसान नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र या क्षेत्रीय कृषि कर्मचारी के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन के बाद किसान 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ढैंचा, धान, उर्द, अरहर, बाजरा, मक्का और ज्वार के बीज प्राप्त कर सकेंगे।