फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 प्रतिशत विद्यार्थियों की प्रेरणा पोर्टल पर हुई फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1871 स्कूलों के विद्यार्थियों के अभिभावकों का प्रेरणा पोर्टल पर ड्रेस, बैग, स्वेटर व जूता मोजा देने का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। प्रेरणा पोर्टल पर अब तक जिले के 82 प्रतिशत विद्यार्थियों के अभिभावकों का बैंक खाते का ब्यौरा फीड कराया जा चुका है।
विज्ञापन

बाकी बचे 18 प्रतिशत विद्यार्थियों के अभिभावकों का ब्यौरा फीडिंग का कार्य कराया जा रहा है। सभी अभिभावकों के बैंक खातों में शासन से सीधे धनराशि भेजी जाएगी। शासन ने 19 से 23 अक्तूबर तक के लिए डाटा फीड होने वाली प्रेरणा पोर्टल की साइट को बंद कर दिया है जिसके चलते डाटा फीडिंग का कार्य रुका हुआ है।
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने बताया कि शिक्षा सत्र 2021-22 में ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग व जूता मोजा खरीदने की धनराशि विद्यार्थियों के माता/पिता/अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 1161 प्राथमिक के एक लाख 40 हजार 961, 260 उच्च प्राथमिक के 23567, 390 कंपोजिट स्कूलों 92177 व बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त 12, चार राजकीय, 19 वित्त पोषित व 25 मदरसों के 21 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में ड्रेस, स्वेटर, बैग व जूता- मोजा खरीदने के लिए धनराशि भेजने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर ब्यौरा फीड कराया जा रहा है।
जिले में 19 अक्तूबर तक 2,87,652 की तुलना में 2,35,006 विद्यार्थियों के अभिभावकों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर फीड हो चुका है। शासन स्तर से प्रेरणा पोर्टल की साइट 23 अक्तूबर तक के लिए तकनीकी कारणों से बंद कर दी गई है जिसके चलते बाकी बचे 52,646 विद्यार्थियों के अभिभावकों का डाटा फीड नहीं हो पा रहा है।
साइट खुलने के बाद तत्काल बाकी बचे विद्यार्थियों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर फीड करा दिया जाएगा। प्रति छात्र की दर से ड्रेस, बैग, स्वेटर व जूता-मोजा खरीदने के लिए अभिभावकों के बैंक खाते में करीब 1200-1200 रुपये की धनराशि दी जाएगी। शासन स्तर से बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए निर्णय लिया गया है। सभी अभिभावक बैंकों में जाकर अपना खाता भी संचालित करा लें जिससे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें