फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार, जलाया गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। शुगर कंपनी तुलसीपुर के खिलाफ बुधवार को महराजगंज तराई थाना क्षेत्र दुंदरा गांव के किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है। मिल प्रबंधन पर किसानों ने गन्ने के गलत प्रजाति का बीज देने का आरोप लगाया है। किसानों ने सूखे गन्ने की फसल जलाकर विरोध जताया है। किसानों ने डीसीओ से शिकायत कर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीसीओ ने किसानों को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दुंदरा गांव के गन्ना किसान अटल वर्मा, राम सुभाष, मुनीजर, मंगल, काली प्रसाद, सत्यनरायन, डम्मन व राम समुझ आदि ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि शुगर कंपनी तुलसीपुर के कर्मचारियों ने जबरन गन्ने की प्रजाति 0238 व 239 का बीज दे दिया है। बीज देने के समय किसानों को इस प्रजाति के बारे में बताया गया था कि यह प्रजाति सर्वोत्तम है लेकिन जब इसे खेत में बोया गया तो कुछ दिन बाद ही गन्ना खेत में सूख गया है।
गन्ने की फसल सूखने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। नुकसान को लेकर गन्ना किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित किसानों ने सूखे गन्ने की फसल जलाकर विरोध जताया। किसानों ने नुकसान की भरपाई न होने पर मिल प्रबंधन के खिलाफ आर पार की लड़ाई का एलान किया है।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो चक्का जाम कर आंदोलन करेंगे। मामले की शिकायत किसानों ने डीसीओ से फोन पर की है। जिला गन्ना अधिकारी ने फोन पर ही किसानों को आश्वासन दिया कि मौके पर समिति के कर्मचारियों को भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें