फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर वसूला 10 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला में मंगलवार को दुकानों से करीब 50 किलोग्राम पॉलीथिन बरामद कर जब्त किया गया। दुकानदारों से 10 हजार रुपया जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका उतरौला एके वर्मा ने बताया कि मंगलवार को एसडीएम एके गौड़ के साथ दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल के प्रयोग को रोकने के लिए छापेमारी की गई। कई दुकानों से पॉलीथिन व थर्माकोल के गिलास व प्लेट बरामद कर जब्त किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए इसे पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। दुकानदारों से 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल का प्रयोग करते हुए पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें