फोटो-12-बलरामपुर के विकास भवन सभागार किसान दिवस की बैठक को संबोधित करते उप निदेशक कृषि प्रभाकर सिं?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। किसान के बिना खेती की कल्पना संभव नहीं है। अन्नदाता का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। हम सभी लोग यह संकल्प लें कि अन्नदाता का सम्मान करने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।
यह बातें उप निदेशक कृषि प्रभाकर सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को खेती किसानी से संबंधित कोई भी समस्या हो तो वह किसान दिवस में आकर अपनी शिकायत कर सकता है। उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। किसानों ने केसीसी न बनने, पशुपालन के लिए सहायता न मिलने तथा विशुनीपुर मिनी बैंक में भुगतान के संबंध में शिकायत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को तकनीकी खेती के गुर बताए।
बताया कि जैविक खेती करने तथा उर्वरक व दवाओं का कम प्रयोग करने से फसलों का उत्पादन अधिक होने के साथ ही वह सेहत के लिए लाभप्रद होंगे। कार्यक्रम में एनआरएलएम सूबेदार सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी तथा अधिशाषी अभियंता नलकूप जय प्रकाश ओझा आदि मौजूद रहे।