फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार-चौधरीडीह मार्ग पर मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पति व बच्चा घायल है। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के प्रानपुर गांव निवासी बड़की उर्फ उमेकुलनिशा गत मंगलवार की रात अपने पति शकील व तीन वर्षीय बेटे समद के साथ बोलेरो से अपने ससुराल श्रावस्ती जिले के ग्राम अकबरपुर जा रही थी। मथुरा बाजार-चौधरीडीह मार्ग पर दरगाह के पास अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाले में पलट गई। घटना में उमेकुलनिशा (40) की मौके पर मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने शकील व समद को गाड़ी से निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक थाना ललिया संतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस को घटना के संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें