फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से बिजलीपुर गांव में प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव सक्सेना ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विद्याधर शाही की पत्नी हेमवती देवी को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लघु प्रदर्शनी के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री माटी कला योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रभारी सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, राजेश कुमार व हेमंत कुमार सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें