फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फेसलेस सेवाओं से बदल रहा परिवहन का चेहरा, 17 हजार लोग उठा चुके लाभ

Tue, 30 Sep 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिवहन विभाग द्वारा चलाई जा रही सारथी और वाहन पोर्टल की 44 सेवाओं को फेसलेस कर दिए जाने का सीधा लाभ अब आम जनता को मिलने लगा है। अब डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, नाम, फोटो, मोबाइल नंबर व हस्ताक्षर बदलवाने जैसी सेवाओं के लिए विभागीय दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ते। लोग घर बैठे ही ये काम आसानी से ऑनलाइन कर पा रहे हैं। अब तक लगभग 17 हजार नागरिक इन फेसलेस सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। विभाग शेष सेवाओं को भी जल्द ही ऑनलाइन करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की कुल 58 सेवाओं में से सारथी पोर्टल की 25 और वाहन पोर्टल की 19 सेवाएं अब तक फेसलेस हो चुकी हैं। दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सुजीत नारंग ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में रहते हुए ही डीएल में मोबाइल नंबर अपडेट करवा लिया। वहीं मुंबई में रहने वाले सूरज ने बताया कि उन्होंने अपने ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो ऑनलाइन बदलवा ली और दफ्तर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। परमिट से संबंधित जैसे डुप्लीकेट, विशेष, नई, समर्पण, अस्थायी व नवीनीकरण कार्यों के लिए अब एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन

सारथी पोर्टल पर मिल रहीं ये सेवाएं
लर्निंग लाइसेंस में नाम, पता और फोटो बदलवाना
डुप्लीकेट लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करवाना
डीएल में प्रतिस्थापन, पता बदलवाना, नवीनीकरण व टेस्ट


वाहन पोर्टल पर मिल रहीं ये सेवाएं
अस्थायी पंजीयन
मोबाइल नंबर अपडेट
डुप्लीकेट फिटनेस सर्टिफिकेट

पंजीयन का अनापत्ति प्रमाण पत्र
घर बैठे उठाएं सुविधा का लाभ
फेसलेस सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का प्रमाणित होना अनिवार्य है। आमजन जागरूक बनें और घर बैठे इन सुविधाओं का लाभ लें।
— बृजेश यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें