बलरामपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 50वीं वाहिनी सभागार में विश्व ह्दय दिवस पर मंगलवार को जागरूकता विषय पर कार्यशाला कराई गई। 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों को दिल की बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में दिल की बीमारी पर काबू पाने के तरीके बताए गए और सतर्क रहने की सलाह दी गई।
कमांडेंट संजय कुमार ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। बीमारियों से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। सहायक कमांडेंट चिकित्सा डॉ. यादवेंद्र यादव ने दिल की बीमारी से बचाव के तरीके बताए। कार्डियो सर्जन मैक्स अस्पताल लखनऊ डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने हार्ट अटैक से बचाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के 77 जवानों के सेहत की जांच करके स्वस्थ रहने के बारे में बताया गया।