फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अधूरा काम छोड़कर कार्यदायी संस्था गायब, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 19 Jun 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के हाजीडीह गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
सादुल्लाह नगर (बलरामपुर)। क्षेत्र के हाजीडीह गांव में विद्युतीकरण का कार्य आधा-अधूरा छोड़कर कार्यदायी संस्था गायब हो गई है। कार्य पूरा न होने के कारण ग्रामीण बिजली की सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए विभागीय लापरवाही के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराए जाने की मांग एक्सईएन पावर काॅरपोरेशन से की है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजौरा के मजरे हाजीडीह में सोमवार को मोहम्मद बरसाती, रामकुमार प्रजापति, मोहम्मद सईद, मुश्ताक, मैनुल्लाह, तस्लीमुन्निसा, रफीउल्लाह, मोहम्मद शफीक, महमूदुल हसन, मोहम्मद सिददीक, मोहम्मद समी व कासिम आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि करीब एक साल पहले कार्यदायी संस्था ने तार खींचने का काम शुरू किया था। कुछ दिन काम होने के बाद संस्था अधूरा कार्य छोड़कर चली गई।
नया खंभा न लगाकर पुराने खंभे के सहारे ही तार लगा दिया गया। खंभों के बीच की दूरी 100 मीटर से लेकर 150 मीटर तक है। ऐसे में तार जगह-जगह सक लटक रहा है। कई जगह अभी भी खंभा लगाया जाना बाकी है। कार्य पूरा कराए बगैर ही कार्यदायी संस्था के भाग जाने से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को आज भी ढिबरी व लैंप के सहारे रात काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक्सईएन पावर काॅरपारेशेन को पत्र भेजकर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी के जेई बृजानंद यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था के खिलाफ जांच कराई जाएगी। अधूरे पड़े विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र पूरा कराकर बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें