फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तुलसीपुर में 200 जगहों से हटाया अतिक्रमण

Fri, 02 Jan 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर पंचायत के अतिक्रमण हटाओ अभियान में शुक्रवार को 200 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान बैरागीपुरवा स्थित तहसील रोड मोड़ से लेकर नई बाजार चौक तक चला। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कई लोगों के घरों की बाउंड्री वॉल गिराई गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि लगभग 200 लोगों के घरों एवं दुकानों पर बनाए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिन लोगों ने अतिक्रमित भूमि पर वॉटरटैंक एवं शौचालय टैंक तक का निर्माण कर लिया था, उन्हें चिह्नित कर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन लोगों ने पहले अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दोबारा कब्जा किया है, उन पर भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
इससे पहले भी नगर पंचायत द्वारा मिल चुंगी नाका से पुरानी बाजार, स्टेशन रोड से लाल चौहारा तक बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, जिसमें फुटपाथ व नालों पर बने छज्जे, सीढ़ियां व पक्के निर्माण तोड़े गए थे।
विज्ञापन

कई स्थानों पर फिर अतिक्रमण, होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फिर भी पुरवा, नई बाजार व जरवा रोड क्षेत्र में कई जगहों पर फिर कच्चा अतिक्रमण कर सड़क तक दुकानों को बढ़ा दिया गया है, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर को सुचारू यातायात और स्वच्छ व्यवस्था के लिए अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें