फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जर्जर और पुरानी दुकानों को ध्वस्त कर बनाई जाएंगी नई

Fri, 02 Jan 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद ने शहर के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इसके तहत नगर क्षेत्र में जर्जर और पुरानी दुकानों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर नई दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय युवाओं को किया जाएगा, जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से बलरामपुर-गोंडा मार्ग स्थित भगवतीगंज उत्तरी वार्ड के चूंगी भवन के पास बनी पुरानी दुकानों का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा, जिस पर 2.63 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी क्रम में गदुरहवा पानी टंकी के बगल स्थित दुकानों को 3.64 लाख रुपये की लागत से तोड़ा जाएगा। भगवती आदर्श विद्यालय के सामने स्थित पुरानी दुकानों का ध्वस्तीकरण 1.85 लाख रुपये में कराया जाएगा। इसके अलावा झारखंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुकानों को 2.34 लाख रुपये तथा बस स्टेशन रोडवेज के समीप स्थित दुकानों को 4.95 लाख रुपये की लागत से ध्वस्त किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने इन सभी स्थलों पर नई दुकानों के निर्माण की प्रक्रिया भी तय कर ली है।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि ध्वस्तीकरण के बाद इन स्थानों पर नक्शा तैयार कराकर 50 से अधिक दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों का आवंटन युवाओं को किया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना से न सिर्फ शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि बेरोजगारी कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें