फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाकर 139 बेरोजगारों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ब्लॉक क्षेत्र पचपेड़वा के विशुनपुर विश्राम गांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। मेले में आए बेरोजगारों से निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। नियुक्ति पत्र पाकर बेरोजगार युवक-युवतियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि परिसर में लगे एक दिवसीय रोजगार मेले में अयोध्या, गुजरात व उत्तराखंड और अन्य जिलों के विभिन्न निजी कंपनियों के एचआर ने बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार चयनित किया। मेले में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 139 बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार के लिए चयनित की गयीं।
नौकरी का ऑफर लेटर पाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बेरोजगार के चेहरे खुशी से खिल गए। मेले के आयोजन में रामवीर सिंह, आशा देवी, श्वेता मिश्रा, आशीष कुमार, भूषण, सुरेंद्र गिरि, कैलाश कुमार राव व विमल द्विवेदी आदि ने सराहनीय योगदान निभाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें