फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बेपटरी, गैसड़ी में सारी रात गुल रही बिजली

Wed, 08 Jul 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के गैसड़ी, रेहराबाजार, हरैया सतघरवा, ललिया, पचपेड़वा और जरवा क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कहीं घंटों अघोषित कटौती हो रही है तो कहीं बार-बार ट्रिपिंग और हाई-लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


गैसड़ी नगर पंचायत में 22.5 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा हकीकत से दूर नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे बाधित हुई बिजली शाम पांच बजे बहाल हुई, लेकिन रात में फिर आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद बुधवार सुबह छह बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी शहबाज खान, अशद, बबलू कुरैशी, दीपक जायसवाल और प्रदीप आदि ने बताया कि 33 केवी फॉल्ट, पेड़ गिरने, इमरजेंसी रोस्टिंग और तकनीकी खराबी के नाम पर लगातार बिजली कटौती की जा रही है।

रेहराबाजार क्षेत्र में अघोषित कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरैया सतघरवा के चौधरीडीह फीडर पर हाई और लो वोल्टेज की समस्या के कारण विद्युत उपकरण खराब होने की शिकायतें भी सामने आई हैं। जेई अजीत सिंह ने लंबी लाइन को तकनीकी समस्या का कारण बताया है।
विज्ञापन


ललिया क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण परेशान हैं। लक्ष्मणपुर फीडर पर लगातार लोकल फॉल्ट के कारण दर्जनों गांव प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, पचपेड़वा के सिसवा गांव में पिछले चार-पांच दिनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे पंखे, फ्रिज और इनवर्टर तक ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

जरवा क्षेत्र में कोइलाबास फीडर से जुड़े करीब 218 गांवों में हल्की बारिश और हवा चलने के बाद घंटों बिजली गुल हो रही है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद एसडीओ राजेश कुमार ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें