फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीमा जागरण मंच कराएगा भारत-नेपाल सीमा का दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सीमा जागरण मंच की जिला इकाई की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर तुलसीपुर में हुई। इसमें 19 अक्तूबर से तीन दिवसीय भारत नेपाल सीमा का दर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें सीमा क्षेत्र की समस्याओं पर शोध आदि महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रदेश के बाहर से कुछ शोधार्थी, पत्रकार, अधिवक्ता आदि काे भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में इस मुद्दे पर गहन चिंतन मनन किया गया। बाहर से आने वाले आगंतुकों को बॉर्डर की शून्य रेखा के गांव का दर्शन कराकर वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को लिपिबद्ध करने के बारे में जानकारी दी गई। इसके लिए सीमा जागरण मंच के ब्लॉक अध्यक्ष और महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सीमा जागरण मंच के पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार वर्मा को सीमा जागरण मंच बलरामपुर का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में जिला कार्याध्यक्ष उत्सवानद मिश्र, जिला महामंत्री संजय यादव, जिला मंत्री आलोक पाठक, जिला कोषाध्यक्ष बालक राम, ब्लाक शिवपुरा के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय एवं माता प्रसाद, गैसड़ी ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ,जितेंद्र वर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह श्यामसुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें