फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की उन्नति व जनता के हित में कार्य करे सरकार

विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के योग वेलनेस सेंटर में अमर उजाला के वोटर अड्डा कार्यक्रम में मौजूद लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही चुनावी चर्चा जोर पकड़ने लगी है। प्रत्याशी जहां चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, वहीं आम लोगों ने जनप्रतिनिधि व सरकार को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। हर तरफ सरकार चुनने को लेकर लोग अपनी पसंद व नापसंद बताने लगे हैं। कोई क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट देने की बात कर रहा है तो कोई मूलभूूत सुविधाओं की बेहतरी के नाम पर सरकार चुनने का दावा कर रहा है। गुरुवार को नगर स्थित योग वेेलनेस सेंटर पर अमर उजाला की तरफ से वोटर अड्डा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वोटर अड्डा कार्यक्रम में सरकार व जनप्रतिनिधि को लेकर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। लोगों ने कहा कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो राष्ट्र को मजबूत बनाने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करे। इस बार ऐसे प्रत्याशी को जनप्रतिनिधि चुना जाएगा जो शिक्षित होने के साथ साफ-सुथरी छवि वाला हो।
विज्ञापन

राष्ट्र की मजबूती के लिए करे कार्य
देश मजबूत होगा तभी जनता खुशहाल होगी। जाति-धर्म व लाभ-हानि के नाम पर वोट नहीं करना चाहिए। पार्टी की नीति व प्रत्याशी के छवि को ध्यान में रखकर मतदान करना चाहिए। जनप्रतिनिधि अच्छा होगा तभी क्षेत्र व राष्ट्र का विकास होगा। इस बार हम लोग ऐसी सरकार चुनेंगे जो राष्ट्र की उन्नति को प्राथमिकता देगी। अमरजीत सिंह, योग प्रशिक्षक
शिक्षित व साफ-सुथरी छवि वाला जनप्रतिनिधि हो
शिक्षा के बिना राष्ट्र व समाज की उन्नति संभव नहीं है। शिक्षित व्यक्ति क्षेत्र का विकास कराने के साथ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए हर जगह आवाज बुलंद कर सकता है। हम लोग शिक्षित, सर्व सुलभ एवं अच्छे छवि के लोगों को ही अपना नेता चुनेंगे। विजय कुमार तिवारी
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास में न हो कोई भेदभाव
चुनाव जीतने के बाद अधिकांश जनप्रतिनिधि ऐसे क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कराते हैं जहां उन्हें वोट कम मिला हो। जनप्रतिनिधि में ऐसी भावना नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि सभी लोगों का नेता होता है इस लिए भेदभाव भूलकर सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करना चाहिए। सोनूू तिवारी
क्षेत्र के विकास को दे प्राथमिकता
जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व बिजली आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराए। जनता के लिए हमेशा सुलभ रहे। जाति-धर्म से परे हटकर सभी लोगों को पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाए। अखिलेश
अपराधियों को राजनीति से दूर रखें
राजनीति में अपराधीकरण का बढ़ना देश के लिए चिंताजनक है। धनबल व बाहुबल के जरिए अपराधी राजनीति में मुकाम हासिल करके सफेदपोश बन जाते हैं। ऐसे लोग जनता के हित में कार्य करने के बजाए अपने विकास पर ध्यान देते हैं। जिन लोगों के खिलाफ अपराधिक मुकदमे दर्ज हों उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। हनुमान प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें