फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्घसैनिक बलों के जिम्मे होगी बूथों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। छठे चरण में होने वाले मतदान को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में इस बार पोलिंग बूथों के सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बल के जवानों के पास होगी। बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस जवानों के पास रहेगी। पुलिस अधिकारी भी मतदान के दिन पोलिंग बूथों के सुरक्षा व्यवस्था की पल-पल की खबर लेते रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने बुधवार को बताया कि तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। बूथों के सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बल के पास रहेगी। अर्द्घसैनिक बल-58 कंपनी की एक प्लाटून मंगाई गई है जिसमें छह हजार पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शामिल हैं। मुजफ्फर नगर, हाथरस, बागपत, गाजियाबाद व जीआरपी मुरादाबाद जिलों से आए 438 सब इंस्पेक्टरों व 3326 कांस्टेबिलों को पोलिंग बूथों पर तैनात कर दिया गया है। बार्डर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लैस सात प्वाइंट पर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग होगी।
जिले की सीमा से जुड़े गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती व डुमरियागंज 21 चेकिंग प्वाइंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए पैरा मिलेट्री फोर्स के साथ 25 इंस्पेक्टरों, 500 सब इंस्पेक्टरों, 4700 कांस्टेबिलों व 3500 होमगार्ड/पीआरडी तैनात रहेंगे। संवेदनशील जगहों पर मतदान होने तक के लिए पिकेट तैनात रहेगी। पुलिस की 250 मोबाइल टीमें, 36 पैरा मिलेट्री फोर्स की मोबाइल टीमें लगातार संवेदन व अतिसंवेदनशील स्थानों पर चेकिंग करने में जुटी हुई हैं। 12 प्लाइंग स्काएड टीम और 14 एसएटी टीमें भी पूरी सक्रियता के साथ प्वाइंट पर निगरानी करेंगी। मतदान के दिन सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए 15 मिनट के अंतराल पर मोबाइल टीमें पहुंचेंगी।
विज्ञापन

मोबाइल टीमें
डीएम-एसपी मोबाइल-1, एडीएम-एएसपी मोबाइल-1, एसडीएम सीओ मोबाइल-4, सेक्टर पुलिस अधिकारी-116, थाना अतिरिक्त मोबाइल-14, थानावार क्यूआरटी-14 थानावार पैरामिलिट्री मोबाइल-14, वैरियर चेकपोस्ट-21, पुलिस पिकेट-14
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें