फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाएं दुरुस्त न पाए जाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते प्रेक्षक।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव के मतदान में प्रयोग होने वाले पोलिंग बूथों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में तैनात प्रेक्षक ने कई पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण कर चेतावनी दी है। जिले में छठे चरण के दौरान तीन मार्च को होने वाले मतदान से पहले सभी पोलिंग बूथों पर स्वच्छ पेयजल, रैंप, शौचालय, सड़क व बिजली आदि इंतजाम कराने का निर्देश दिया है। भविष्य में निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से से तैनात उतरौला विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक आईएएस यशपाल शर्मा ने मतदान केंद्र कंपोजिट विद्यालय भैरमपुर, प्राथमिक विद्यालय गुलजरडीह गैड़ास बुजुर्ग, कंपोजिट विद्यालय रामपुर अरना और प्राथमिक विद्यालय गुमाफात्माजोत सादुल्लाहनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रेक्षक ने सभी पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, शुपेयजल, रैंप, स्वच्छ शौचालय व वाहनों के सुगमता से पहुंचने रास्तों आदि व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
प्रेक्षक ने बीएलओ और सुपरवाइजर को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराने के साथ घर-घर जाकर वोटरों को तीन मार्च को होने वाले मतदान में मताधिकार प्रयोग अवश्य किए जाने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक के साथ उनके व्यवस्था अधिकारी असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी इम्तियाज सिद्दीकी, तहसीलदार उतरौला, थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर व संबंधित पोलिंग बूथों के लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें