फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रक की चपेट में आया ई-रिक्शा, तीन घायल

Wed, 17 Jan 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर से सवारी लेकर श्रीदत्तगंज की तरफ जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गया। इससे ई रिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से दो लोगों को हालत गंभीर होने पर बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के उप निरीक्षक राना प्रताप सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक मुकेश बलरामपुर से सवारी लेकर श्रीदत्तगंज की तरफ जा रहा था। राजापुर भरिया जंगल के पास अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में मुकेश व कविता निवासी राजघाट कोदईजोत एवं चंद्रप्रकाश निवासी बफावा घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर मुकेश एवं चंद्रप्रकाश को बहराइच रेफर किया गया है।



उधर महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दांदव में चोरी से पेड़ काटे जाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गांव के सूर्य प्रताप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर सागौन की 13 बोटा लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें